उपर्युक्त घटनाओं में बिहार में हुआ चंपारण सत्याग्रह (Champaran Satyagraha) (भारत में गांधीजी का प्रथम सत्याग्रह) सर्वप्रथम घटना है।
19वीं सदी के आरंभ में गोरे बागान मालिकों ने चंपारण के किसानों से एक अनुबंध के आधार पर यह विनिश्चित करा लिया था कि उन्हें अपनी जमीन के 3/20वें भू-भाग में नील की खेती करना अनिवार्य है, जिसे तिनकठिया पद्धति के नाम से जाना जाता था।
राजकुमार शुक्ल के आग्रह पर वर्ष 1917 में गांधीजी ने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी। गांधीजी चंपारण आंदोलन के राष्ट्रीय नेता थे।