सम्राट अशोक (Emperor Ashoka) के कलिंग युद्ध के प्रभाव को चट्टान आलेख (Rock Inscription) पर देखा जा सकता है
Note : कलिंग युद्ध की हृदय-विदारक हिंसा एवं नरसंहार ने अशोक के हृदय-स्थल को स्पर्श किया और उसने सदैव के लिए युद्धनीति का परित्याग करके धम्म विजय की नीति का श्रीगणेश किया। अशोक के तेरहवें शिलालेख से कलिंग युद्ध तथा उसके परिणामों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है।