खलीफा कौन थे? Khalifa Kaun The?
369 views
5 Votes
5 Votes
खलीफा कौन थे? Khalifa Kaun The?

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

पैगम्बर मुहम्मद की मृत्यु सन् 632 में हो गयी। उनकी मृत्यु के उपरांत कोई दूसरा व्यक्ति इस्लाम का पैगम्बर नहीं बन सका। 

फलस्वरूप इनकी राजनैतिक सत्ता उम्मा को हस्तान्तरित कर दी गयी। इससे मुसलमानों में गहरा मतभेद पैदा हो गया और इस्लाम में नया परिवर्तन हुआ। 

यह परिवर्तन खिलाफत की संस्था का निर्माण था। इसमें समुदाय का नेता पैगम्बर का प्रतिनिधि बन गया जो खलीफा कहलाने लगे। 

यों तो इस्लाम में कई खलीफा हुए हैं किन्तु प्रथम चार खलीफाओं ने पैगम्बर के साथ अपने गहरे और नजदीकी सम्बन्ध के आधार पर अपनी शक्तियों का औचित्य स्थापित किया और पैगम्बर द्वारा दिये गये मार्ग निर्देशों के अन्तर्गत उनका कार्य जारी रखा। खलीफाओं (खिलाफत) के दो प्रमुख उद्देश्य थे- कबीलों पर नियंत्रण रखना, के लिए संसाधन जुटाना। 

पहले खलीफा अबुबकर ने कबीलों के विद्रोही अभियानों का दमन किया। दूसरे खलीफा उमर ने उम्मा की सत्ता के विस्तार की नीति को बढ़ावा दिया। 

खलीफा और उसके सेनापतियों ने पश्चिम में बाईजेंटाइन साम्राज्य और पूर्व में ससानी साम्राज्य के इलाकों को जीतने के लिए अपने कबीलों की शक्ति जुटाई। 

तीसरा खलीफा उसमान कुरैश था जिसने अधिक नियंत्रण प्राप्त करने के लिए प्रशासन को अपने आदमियों से भर दिया। परिणामस्वरूप अन्य कबीलों के साथ झगड़ा होने लगा। उसमान की मृत्यु के बाद अली को चौथा खलीफा नियुक्त किया। उसकी नीति के कारण राजनीति में दरार पड़ गयी। फलतः शिया और सुन्नी सम्प्रदाय का जन्म हुआ। शारतः कह सकते हैं कि पैगम्बर की मृत्यु के बाद इस्लाम धर्म कुण्ठित हो गया।

RELATED DOUBTS

1 Answer
0 Votes
0 Votes
34 Views
1 Answer
1 Vote
1 Vote
48 Views
0 Answers
1 Vote
1 Vote
50 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES