नाइट्रोजन (Nitrogen) पोषक तत्व पौधो को मिट्टी से प्राप्त होते है। अतः विकल्प (2) सही उत्तर होगा।
पौधों की वृद्धि तथा विकास के लिए 17 प्रकार के आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जिसे निम्न श्रेणी में विभक्त किया गया है—
- मुख्य पोषक तत्व : ऐसे तत्व जिनकी आवश्यकता पौधों को अधिक मात्रा में होती है। जैसे—कार्बन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन फॉस्फोरस और पोटाश।
- द्वितीयक पोषक तत्व: इसकी आवश्यकता मुख्य पोषक तत्वों की अपेक्षा कम होती है। जैसे—Ca, Mg, एवं S
- सूक्ष्म पोषक तत्व: इसकी आवश्यकता पौधों को सूक्ष्म मात्रा में होती है। जैसे—Fe, Mn, Cu, Zn, Mo, CI, B, Ni