भारतीय संविधान के किस अनुसूची में 22 भाषाओं का उल्लेख है? Bhartiya Sanvidhan Ke Kis Anusuchi Mein 22 Bhashaon Ka Ullekh Hai?
161 views
2 Votes
2 Votes
भारतीय संविधान के किस अनुसूची में 22 भाषाओं का उल्लेख है? Bhartiya Sanvidhan Ke Kis Anusuchi Mein 22 Bhashaon Ka Ullekh Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

 भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची (Anusuchi) में 22 भाषाओं का उल्लेख किया गया है।

प्रथम अनुसूची- इसमें भारतीय संघ के घटक राज्यों (29 राज्य) एवं संघ शासित क्षेत्रों (7) का उल्लेख है।

द्वितीय अनुसूची - इसमें भारतीय राजव्यवस्था के विभिन्न पदाधिकारियों को प्राप्त होने वाले वेतन, भत्ते और पेंशन आदि का उल्लेख किया गया है। 

तृतीय अनुसूची - इसमें विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा पद-ग्रहण के समय ली जाने वाली शपथ का उल्लेख है।

चौथी अनुसूची - इसमें विभिन्न राज्यों तथा संघीय क्षेत्रों की राज्यसभा में प्रतिनिधित्व का विवरण दिया गया है।

पाँचवीं अनुसूची - इसमें विभिन्न अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजाति के प्रशासन और नियन्त्रण के बारे में उल्लेख है। 

छठी अनुसूची - इसमें असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में प्रावधान है।

सातवीं अनुसूची - इसमें केन्द्र एवं राज्यों के बीच शक्तियों के बंटवारे के बारे में दिया गया है। इसके अन्तर्गत तीन सूचियाँ हैं - संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES