भारतीय संविधान के किस संविधान संशोधन के तहत बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषाओं को आधिकारिक भाषाओं का दर्जा प्रदान करने के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन किया गया?
163 views
4 Votes
4 Votes

भारतीय संविधान के किस संविधान संशोधन के तहत बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषाओं को आधिकारिक भाषाओं का दर्जा प्रदान करने के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन किया गया? Bhartiya Samvidhan Ke Kis Samvidhan Sanshodhan Ke Tahat Bodo, Dogri, Maithili Aur Santhali Bhashaon Ko Adhikarik Bhashaon Ka Darja Pradan Karne Ke Liye Samvidhan Ki Aathvin Anusuchi Mein Sanshodhan Kiya Gaya?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

भारतीय संविधान के 92वाँ संविधान संशोधन (92nd Constitutional Amendment) अधिनियम के तहत बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली भाषाओं को आधिकारिक भाषाओं का दर्जा प्रदान करने के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन किया गया है।

  • 90वाँ संविधान संशोधन में असम विधान सभा में अनुसूचित जनजातियों और गैर-अनुसूचित जनजातियों का प्रतिनिधित्व बरकरार रखते हुए बोडोलैण्ड, टेरीटोरियल कौंसिल क्षेत्र के गैर-जनजातीय लोगों के अधिकारों की सुरक्षा का प्रावधान किया गया।
  • 91वाँ संविधान संशोधन में दसवीं अनुसूची में संशोधन करके दल-बदल व्यवस्था को और कठोर बनाया गया।
  • 93वाँ संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के नागरिकों के प्रवेश के लिए सीटों के आरक्षण की व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 15 की धारा 4 के प्रावधानों के तहत की गई है।
  • 94वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा अनुच्छेद-164 के खण्ड-1 में बिहार राज्य के स्थान पर छत्तीसगढ़ और झारखण्ड शब्दों को रखा गया है।
  • 96वाँ संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा आठवीं अनुसूची में संशोधन कर उड़िया भाषा का नाम के स्थान पर ओड़िया किया गया है।
  • 100वाँ संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारत-बांग्लादेश भूमि हस्तांतरण किया गया।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES