मृतजीवी पोषण (Saprophytic Nutrition) में जीव अपना पोषण मृत और विघटनशील पदार्थों से विलयन के रूप में प्राप्त करते है।
वह विधि जिसमें जीव पोषक तत्वों को ग्रहण कर उनका शारीरिक उपयोग वृद्धि के लिए करते है, पोषण (Nutrition) कहलाता है।
पोषण की विधि निम्न है—
1. स्वपोषण — वह विधि जिसमें जीव अपना भोजन स्वंय संश्लेषित करते हे, स्वपोषण कहलाता है।
2. परपोषण — वह विधि जिसमें जीव अपने भोजन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर रहते है, परपोषण कहलाता है।
परपोषण तीन प्रकार के होते है—
(i) मृतजीवी पोषण — मृतजीवी पोषण में जीव मृत जीवों के शरीर से भोजन कार्बनिक पदार्थ के रूप में अवशोषित करते है।
(ii) परजीवी पोषण — इस पोषण में जीव दूसरे जीव के सम्पर्क में स्थायी या अस्थायी रूप से रहकर अपना भोजन प्राप्त करते है।
(iii) प्राणिसम पोषण — इस पोषण में प्राणी अपना भोजन ठोस या तरल के रूप में जंतुओं के भोजन ग्रहण करने की विधि द्वारा ग्रहण करते है।