स्वतन्त्र पार्टी
1. यह चाहती थी कि सरकार अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में कम-से-कम हस्तक्षेप करे।
2. यह केन्द्रीकृत नियोजन, निजी सम्पत्ति के राष्ट्रीयकरण, सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका आदि की विरोधी थी।
3. यह कृषि में जमीन की हदबन्दी, सहकारी खेती और खाद्यान्न के व्यापार पर सरकारी नियन्त्रण के विरुद्ध थी।
4. यह धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती थी।
भारतीय जनसंघ
1. यह भारतीय परिवेश के अनुकूल अर्थव्यवस्था चाहती थी। वह पूँजीपतियों तथा निजी भूस्वामियों को कुचलने के पक्ष में नहीं थी।
2. यह निजी और सहकारी क्षेत्र के अस्तित्व की पक्षधर थी। यह लघु व छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के पक्ष में थी।
3. यह चाहती थी कि भूमि का स्वामित्व भूस्वामियों या किसानों के पास रहे। यह खाद्यान्न व्यापार का विरोध करना नहीं चाहती थी।
4. यह हिन्दू धर्म, भारतीय संस्कृति व हिन्दुत्व के तत्वों का आह्वान करती थी।