भारत में कितनी ऋतुएँ पाई जाती हैं? किसी एक का भौगोलिक विवरण दीजिए। Bharat Mein Kitni Ritu Mein Pai Jaati Hai? Kisi Ek Ka Bhaugolik Vivaran Dijiye.
28 views
0 Votes
0 Votes

भारत में कितनी ऋतुएँ पाई जाती हैं? किसी एक का भौगोलिक विवरण दीजिए। Bharat Mein Kitni Ritu Mein Pai Jaati Hai? Kisi Ek Ka Bhaugolik Vivaran Dijiye.

1 Answer

0 Votes
0 Votes

भारत में कुल छः ऋतुएँ पाई जाती है। ये ऋतुएँ हैं वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद् हेमंत तथा शिशिर ।

लेकिन भौगोलिक दृष्टि से तथा मौसम विभाग के अनुसार भारत में मुख्यतः निम्नलिखित चार ऋतुएँ ही पायी जाती हैं।

(i) शीतऋतु (नवम्बर से मध्य मार्च तक)।

(ii) ग्रीष्मरुतु (मध्य मार्च से मध्य जून तक) ।

(iii) वर्षाऋतु (मध्य जून से मध्य सितम्बर तक) ।

(iv) लौटती मॉनसून ऋतु (मध्य सितम्बर से मध्य नवम्बर तक)

अब लौटते मॉनसून के मौसम का भौगोलिक विवरण निम्नांकित रूपों में , प्रस्तुत किया गया है -

लौटती मॉनसून ऋतु - सितम्बर के अंत में सूर्य के दक्षिणायन होने से उत्तरी-पश्चिमी भाग का निम्नदाब समाप्त होकर दक्षिण में खिसक जाता है, जिसके कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ने लगता है। सितम्बर में मॉनसून राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी गंगा के मैदान तथा मध्य भारत से लौट जाता है।

अक्टूबर में यह बंगाल की खाड़ी के उत्तर में स्थित हो जाता है।

नवम्बर में यह कर्नाटक तथा तमिलनाडु तक ही बढ़ पाता है।

नवम्बर के मध्य तक मॉनसून पूरे भारत से लौट जाता है, जिसे मॉनसून का निवर्तन या लौटना कहा जाता है।

उस समय भारत में तापमान गिरने लगता है तथा मौसम शुष्क होने लगता है, जिसके कारण प्रायद्वीप के पूर्वी तटपर उत्तरी-पूर्वी मॉनसून से अच्छी वर्षा होती है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES