किसी पारदर्शी माध्यम के गुजरने पर श्वेत प्रकाश (White Light) के अपने अवयव रंगों में विभक्त होने की क्रिया को प्रकाश का वर्ण विक्षेपण (Dispersion of Light) कहते हैं।
ऐसा विभिन्न वर्गों में भिन्न-भिन्न विचलनों के कारण होता है।
Note: विभिन्न तरंगदैथ्यों के प्रकाश की चाल भिन्न-भिन्न होती है।
जब श्वेत प्रकाश को प्रिज्म से गुजारा जाता है, तो प्रिज्म (Prism) से निकलने पर प्रकाश के सात रंग प्राप्त होते हैं —
- बैंगनी (Violet)
- आसमानी (Indigo)
- नीला (Blue)
- हरा (Green)
- पीला (Yellow)
- नारंगी (Orange) तथा
- लाल (Red)
इन रंगों के क्रम को प्राय: अक्षर VIBGYOR की सहायता से याद रखते हैं।