जब श्वेत प्रकाश की किरण एक त्रिपार्श्व (Prism) पर आपतित होती है, तो वह अपने पूर्व पथ से विचलित होने के साथ-साथ अपने अवयवी सात रंगों में विभक्त हो जाती है, जिसमें क्रमशः बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी और लाल रंग होते हैं।
श्वेत प्रकाश की किरणों को इस प्रकार विभिन्न रंगों में बँट जाने की क्रिया को वर्ण विक्षेपण (Dispersion) कहा जाता है।
वर्ण विक्षेपित प्रकाश की रंगीन पट्टी को Spectrum कहा जाता है।
इन्द्रधनुष (Rainbow) वर्ण विक्षेपण का प्राकृतिक उदाहरण है।