पृथ्वी किसे कहते हैं? Prithvi Kise Kahate Hain?
503 views
0 Votes
0 Votes

पृथ्वी किसे कहते हैं? Prithvi Kise Kahate Hain?

1 Answer

0 Votes
0 Votes

पृथ्वी (Earth) :

 पृथ्वी आकार में पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्वी का अक्ष उसके कक्षा-तल पर बने लंब से 23½° (23°30') झुका हुआ है। दूसरे शब्दों में पृथ्वी का अक्ष पृथ्वी की कक्षा तल से 66½°(66°30') का कोण बनाता है। यह सौरमंडल का एकमात्र ग्रह है, जिसपर जीवन है। इसका एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है।

 इसका विषुवतीय व्यास 12,756 किमी. और ध्रुवीय व्यास 12,713.6 किमी. है। दोनों व्यासों का अंतर 43 किमी है।

नोट: पृथ्वी का औसत व्यास 12, 742 किमी है। इसकी गणना सर्वप्रथम इरेटॉस्थनीज ने की। सूर्य से पृथ्वी की दूरी 149.6 मिलियन किमी है।यह अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व 1,610 किमी प्रतिघंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेण्ड में एक पूरा चक्कर लगाती है । पृथ्वी की इस गति को घूर्णन या दैनिक गति कहते हैं । इस गति से दिन-रात होते हैं। पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेण्ड (लगभग 365 दिन 6 घंटे) का समय लगता है। इस समयावधि के दौरान परिक्रमा पूरी करने में पृथ्वी का माध्य वेग लगभग 30 किमी/से. (29.8 किमी/से.) होता है । सूर्य के चतुर्दिक पृथ्वी के इस परिक्रमा को पृथ्वी की वार्षिक गति अथवा परिक्रमण कहते हैं । पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहा जाता है। प्रत्येक सौर वर्ष, कैलेण्डर वर्ष से लगभग 6 घंटा बढ़ जाता है, जिसे हर चौथे वर्ष में लीप वर्ष बनाकर समायोजित किया जाता है । लीप वर्ष 366 दिन का होता है, जिसके कारण फरवरी माह में 28 के स्थान पर 29 दिन होते हैं।पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन, इसकी अक्ष सापेक्ष इसकी स्थिति में परिवर्तन यानी वार्षिक गति के कारण होती है। वार्षिक गति के कारण ही पृथ्वी पर दिन-रात छोटा-बड़ा होता है।

आकार एवं बनावट की दृष्टि से पृथ्वी शुक्र के समान है। जल की उपस्थिति के कारण इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है।

 सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे निकट का तारा प्रॉक्सिमा सेन्चुरी है, जो अल्फा सेन्चुरी समूह का एक तारा है। यह पृथ्वी से 4.22 प्रकाशवर्ष दूर है। यह सूर्य का भी निकटतम तारा है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
0 Votes
0 Votes
494 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
85 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
104 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES