कहानियाँ रोचक (Interesting Stories) होती हैं,और बालक कहानियाँ सुनने में अपनी रुचि दिखाते हैं, कहानी को पढ़ने-लिखने संबंधी गतिविधियाँ निम्नांकित प्रकार से आयोजित करवाई जा सकती है।
गतिविधि - चार पाँच बड़े-बच्चों की टोलियाँ बना लीजिए।
हर टोली को उस स्थान की लोक संस्कृति से संबंधित कविता या कहानी की चार पंक्तियाँ दे दीजिए और कहिए कि टोली के सदस्य चार पंक्तियाँ और जोड़ें। हर टोली सोचने बहस करने के लिए पन्द्रह बीस मिनट के लिए कुछ दूर एकांत में जा सकती है।
उक्त गतिविधि के द्वारा चिन्तन द्वारा लिखने की क्षमता का विकास(Capacity Development) किया जा सकता है।