बौद्ध धर्म के लोकप्रिय होने का क्या कारण था? Baudh Dharm Ke Lokpriya Hone Ka Kya Karan Tha?
120 views
0 Votes
0 Votes

बौद्ध धर्म के लोकप्रिय होने का क्या कारण था? Baudh Dharm Ke Lokpriya Hone Ka Kya Karan Tha?

1 Answer

0 Votes
0 Votes

बौद्ध धर्म के लोकप्रिय होने के कारण

1. जैन धर्म की भाषा प्राकृत थी, जो बहुत ही कठिन थी। जबकि बौद्ध धर्म की भाषा पालि थी, जो उस समय की सबसे लोकप्रिय भाषा थी।

2. जैन धर्म में बहुत की कठोर नियम थे। जबकि बौद्ध धर्म के नियम सरल थे।

3. जैन धर्म में महिलाओं को सम्मान नहीं दिया गया जबकि बौद्ध धर्म में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया गया।

4. जैन धर्म में ब्रह्मचर्य तथा अहिंसा पर बहुत अधिक ध्यान दिया गया जबकि बौद्ध धर्म ने इस पर मध्यम मार्ग अपनाया। 

5. जैन धर्म में निर्वस्त्र रहने का प्रावधान था, जो असभ्य प्रतीत होता था, जबकि बौद्ध धर्म में निर्वस्त्र रहने का प्रावधान नहीं था। 

6. जैन धर्म में केवल दो ही संगीतियाँ हुई, और वो भी 900 वर्ष के अंतराल पर, जबकि बौद्ध धर्म में चार संगितियां हुई वो भी 100 वर्ष के अंतराल पर।

7. जैन धर्म को बड़े-बड़े राजाओं का समर्थन नहीं मिल सका। जैन धर्म को मानने वाला प्रमुख राजा चन्द्रगुप्त मौर्य तथा खारवेल थे, जबकि बौद्ध धर्म को बड़े-बड़े राजाओं का संरक्षण मिला। बौद्ध धर्म अपनाने वाले प्रमुख राजा थे अशोक, कनिष्क तथा पालवंश के कुछ शासक। अशोक के कारण बौद्ध धर्म श्रीलंका, चीन तथा पूर्वी एशिया में लोकप्रिय हुआ।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES