अब के हाड़ में यह आम खूब फलेगा। चाचा भतीजा दोनों यहीं बैठकर आम खाना। जितना बड़ा भतीजा है उतना ही यह आम है। जिस महीने उसका जन्म हुआ था, उसी महीने में मैंने इसे लगाया था।
266 views
0 Votes
0 Votes

अब के हाड़ में यह आम खूब फलेगा। चाचा भतीजा दोनों यहीं बैठकर आम खाना। जितना बड़ा भतीजा है उतना ही यह आम है। जिस महीने उसका जन्म हुआ था, उसी महीने में मैंने इसे लगाया था।

1 Answer

0 Votes
0 Votes

प्रस्तुत पंक्तियाँ "उसने कहा था " शीर्षक कहानी से ली गई हैं। इस कहानी के कहानीकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी हैं। यह कथन लहना सिंह का है। यह कीरत सिंह को संबोधित है। जो संभवत: उसका भाई है। इसमें इस बार अपने देश में आम फलने के मौसम का उल्लेख है। लहना सिंह का संकेत शायद अपने बेटे की ओर है। वह कहना चाहता है कि तुम भी मेरे पुत्र यानी चाचा-भतीजा दोनों आम खाना। वह भाई को याद दिलाना चाहता है कि जिस साल पुत्र का जन्म हुआ था उसी साल यह पेड़ लगाया था। वह भी अब युवा हो गया होगा। यहाँ मृत्यु मुख में पल-पल जाता लहना द्वारा भाई और पुत्र को याद करना अत्यंत करूण है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES