झारखण्ड कोयला के उत्पादन (Coal Production) में प्रथम स्थान रखता है। देश के कुल उत्पादन का 50% झारखण्ड से प्राप्त होता है।
यहाँ के मुख्य कोयला उत्पादन क्षेत्र (Coal Production Area) झरिया, बोकारो, रामगढ़, चन्द्रपुरा, कर्णपुरा, इटखोरी, चोपे, गिरिडीह, जयंती, सहजोरी, ब्राह्मणी, पचवारा, झिवारी, डालटेनगंज, हुतार और आरंगा है। यहाँ उत्तम किस्म का कोयला मिलता है।
यहाँ का कोयला गोंडवाना के परतदार चट्टानों में पाया जाता है। झारखण्ड के मुख्य कोयला क्षेत्र झरिया (Jhariya) है, जहाँ से लगभग राज्य का 70% से अधिक कोयला प्राप्त किया जाता है। यहाँ का कोकिंग कोयला काफी मशहूर है।