झारखंड की खनिज सम्पदा पर नोट लिखें। Jharkhand Ki Khanij Sampada Par Note Likhen
280 views
6 Votes
6 Votes
झारखंड की खनिज सम्पदा पर नोट लिखें। Jharkhand Ki Khanij Sampada Par Note Likhen. Or, Write a Note on the Minerals Resources of Jharkhand in Hindi.

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

झारखण्ड के प्रमुख खनिज (Minerals) निम्नांकित है :

1. कोयला (Coal) - भारत के कुल उत्पादन का लगभग 47% कोयला इसी राज्य से प्राप्त होता है।

झारखंड में कोयला उत्पादन के मुख्य क्षेत्र निम्नलिखित हैं :

(a) दामोदर घाटी कोयला क्षेत्र - झरिया, चन्द्रपुरा, बोकारो, रामगढ़ और कर्णपुरा।

(b) हजारीबाग कोयला क्षेत्र - चोपे और गिरिडीह।

(c) अजय नदी-घाटी कोयला क्षेत्र - जयंती, साहजोरी और कुन्दित करैया।

(d) राजमहल कोयला क्षेत्र - ब्राह्मणी, पचवारा, झिवारी और टूरा।

(e) उत्तरी कोयला घाटी कोयला क्षेत्र - डालटेनगंज, हुतार।

2. लौह-अयस्क (Iron Ore) - देश का लगभग 40% लौह अयस्क झारखंड में प्राप्त किया जाता है।

यहाँ के लौह प्रस्तरों में शुद्ध लौह की मात्रा 60-70% है। मुख्य खानें करमपदा विजयघाट में स्थित है। कुरी, मेछाहात, बुरू, किरीबुरू गुआ खान में हेमाटाइट (Hematite) और मैगनेटाइट (Magnetite) प्रकार का लोहा प्राप्त होता है।

नोवामुण्डी, कुदादा, पोरा पहाड़, कोतवार पहाड़, दुबलावेर सिंदुरवर (सिंहभूम जिला) में लौह-अयस्क निकाला जाता है।

अन्य क्षेत्र पनसरिया बुरू, बुदाबुरू, जामदी झिलिंग बुरू, लोकुदबुरू आदि हैं।

3. मैंगनीज (Manganese) - झारखंड में मैंगनीज अयस्क धारवार चट्टानों से प्राप्त होता है। गुआ, नोआमुण्डी, जामदा और चाईबासा यहाँ को प्रमख खदानें हैं।

4. ताँबा (Copper) - झारखंड ताँबा उत्पादन में भारत का प्रमुख राज्य है। यहाँ ताँबा के प्रमुख भण्डार तथा खदान केन्द्र सिंहभूम के घाटशिला, राखा, मोसाबन, संथाल परगना, धोबानी, हारपारम, अस्ताकोली, बादिया, बरहगोरा, चापरी, चरकपारा, चूरिया पहाड़, गोहाला, हितुक, जांपुर केंदाडीह, खजूरडीह, लोकेसरा, रोलाडीह, शुरदा और डाकुरडीह में है।

5. सीसा (Lead) - संथाल परगना, पलामू, राँची एवं सिंहभूम जिले।

6. टिन (Teen) - कैसिटेराइट नामक खनिज स्तर से प्राप्त किया जाता है। यह झारखंड के संथाल परगना, हजारीबाग, गया, राँची जिले की पहाड़ियों में उपलब्ध है।

7. बॉक्साइड (Bauxite) - झारखंड के राँची और पलामू जिला, पाट क्षेत्र में बॉक्साइट के अपार भंडार हैं।

राँची में धातु का प्रतिशत 50 से 60 प्रतिशत और पलामू में 60 से 65 प्रतिशत तथा उत्तम श्रेणी के कुल भंडार 4.2 करोड़ टन के हैं।

इन खेत्रों के अलावा बागरूपाट, दुधा, सरेनदाग, कुच्छा, खमेर, बनजारी, परखर, पकरी आदि प्रमुख क्षेत्र है।

8. चाँदी (Silver) - चाँदी, सीसा, जस्ता और गन्धक तथा ताँबा के साथ मिले-जुले रूप में प्राप्त होती है।

प्रमुख क्षेत्र हजारीबाग, पलामू, संथाल परगना, राँची एवं सिंहभूम हैं।

9. सोना (Gold) - कुडार कोछा (सिंहभूम), करमाटिया (मुंगेर, बिहार) मुख्य क्षेत्र हैं।

10. थोरियम (Thorium) - हजारीबाग, राँची जिलों में है।

11. यूरेनियम (Uranium) - सिंहभूम तथा टाटानगर के पास जादूगोड़ा में।

12. अभ्रक (Asbestos) - अभ्रक आग्नेय एवं कार्यान्तरित शैलों में सफेद या काले टुकड़ों में पाया जाता है।

भारत विश्व में प्रथम तथा बिहार एवं झारखंड भारत में प्रथम उत्पादक राज्य है। बिहार झारखंड में अभ्रक के 60 से अधिक खाने हैं।

प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में गया, हजारीबाग, मुंगेर, भागलपुर, कोडरमा, झुमरीतिलैया, ठोरकेला, डोमचाच, मेसनोडीह, गावाँ आदि प्रमुख हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES