प्रत्येक लोकतांत्रिक व्यवस्था (Democratic System) की कुछ कमजोरियाँ होती हैं। उदाहरण के लिए, चली में लोकतांत्रिक सरकार है, लेकिन वहाँ कई संस्थाओं पर सेना का प्रभुत्व है।
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में गोरे अल्पसंख्यकों को दी गई रियायतें वापस लेने का दबाव है। सऊदी अरब (Saudi Arab) में महिलाओं को सार्वजनिक गतिविधियों में भाग लेने की मनाही है।
बेल्जियम (Belgium) में डचभाषी तथा श्रीलंका में तमिल असंतुष्ट हैं। नेपाल तथा पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। इन समस्याओं का निराकरण लोकतांत्रिक सुधारों से ही संभव है।