लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक शर्तें क्या है? Loktantra Ki Safalta Ke Liye Aavashyak Sarte Kya Hai?
2,199 views
12 Votes
12 Votes

लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक शर्तें क्या है? Loktantra Ki Safalta Ke Liye Aavashyak Sarte Kya Hai? Or, लोकतंत्र की सफलता के लिए कौन-कौन सी आवश्यक शर्तें हैं? Or, What Are the Prerequisites For The Success of Democracy? Or, लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक शर्तें क्या है? लिखें।

1 Answer

4 Votes
4 Votes
 
Best answer

लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक शर्तें निम्नलिखित हैं :

I. लोकतंत्र में विश्वास : जनता का लोकतंत्र में विश्वास लोकतंत्र की सबसे आवश्यक शर्त हैं। लोकतंत्र में आस्था से ही शासन के कार्यों में जनता की दिलचस्पी बढ़ती है।

II. शिक्षा (Education) : शिक्षा लोकतंत्र की सफलता की एक आवश्यक शर्त है। शिक्षा ही मनुष्य को अपने अधिकार और कर्तव्य का सही ज्ञान प्रदान करती है। लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक है कि लोग अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति सजग रहे।

मतदाता अपने मताधिकार का दुरुपयोग अशिक्षित होकर नहीं कर सकते हैं। अतः, मिल का यह कथन सही है, "मतदान को सार्वजनिक बनाने हेतु शिक्षा का द्वार सभी व्यक्तियों के लिए खुला रहना चाहिए।"

III. आर्थिक समानता : आर्थिक समानता के अभाव में लोकतंत्र की सफलता संदिग्ध हो जाती है। अतः, आर्थिक समानता स्थापित करें लोकतंत्र को सफल बनाया जा सकता है।

इसके अभाव में लोग अपने मताधिकार का सही प्रयोग नहीं कर सकते। अतः, यह कथन सही है, कि "आर्थिक समानता के अभाव में राजनीतिक स्वतंत्रता का अर्थ है।"

IV. स्थानीय स्वशासन : लोकतंत्र की सफलता के लिए स्थानीय स्वशासन की संस्थाओं की स्थापना आवश्यक है। इन संस्थाओं से ही लोगों को राजनीतिक-कार्यों एवं शासन-कार्यों में भाग लेने का अधिक अवसर मिलता है।

इन कार्यों में उनकी दिलचस्पी भी बढ़ती है। स्थानीय संस्थाएं लोगों को राजनीतिक प्रशिक्षण देती है, जो लोकतंत्र की सफलता के लिए एक आवश्यक तत्व है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
7 Votes
7 Votes
190 Views
0 Answers
7 Votes
7 Votes
86 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES