इस्लाम शाह (Islam Shah) , शेरशाह का पुत्र था। इस्लाम शाह ने पूरे उत्तर भारत में लगभग 8 वर्षों तक शासन किया और उसकी मृत्य 1553 ई. में हुई। इस्लाम शाह ने ही अपनी सैन्य टुकड़ियों को , दो सौ, दो सौ पचास और पांच सौ की इकाइयों में विभाजित किया था। संभवतः शेरशाह के समय में भी सैन्य विभाजन की यह प्रणाली प्रचलित थी।