शुष्काक्षिपाक (Xerophthalmia), विटामिन A की कमी के कारण होने वाला रोग है।
विटामिन का आविवष्कार फंक (Funk) ने 1911 ई० में किया था। यह एक प्रकार का कार्बनिक यौगिक हैं। इससे कोई कैलोरी नहीं प्राप्त होती है, परंतु ये शरीर के उपापचय में रासायनिक प्रतिक्रियाओं के लिए अत्यन्त आवश्यक है। यह उत्प्रेरक की भाँति कार्य करता है।
- जल में घुलनशील विटामिन B तथा विटामिन C है।
- वसा या कार्बनिक घोलकों में घुलनशील विटामिन A, D, E एवं K है।
- विटामिन K, जीवाणुओं द्वारा हमारे कोलन में संश्लेषित होता है तथा वहाँ से उसका अवशोषण भी होता है।
- विटामिन B12 में कोबाल्ट पाया जाता है।
विटामिन |
रासायनिक नाम |
कमी से होने वाला रोग |
स्रोत |
A |
रेटिनॉल |
रतौंधी |
दूध, पनीर, अंडा |
B1 |
थाइमीन |
बेरी बेरी |
मूंगफली, तिल |
B6 |
पाइरीडॉक्सिन |
एनीमिया, त्वचा रोग |
यकृत, मांस, अनाज |
C |
एस्कॉर्बिक एसिड |
स्कर्वी |
ऑवला, खट्टे फल या सब्जियां |
D |
कैल्सीफेरोल |
रिकेट्स |
मछली के यकृत का तेल |
E |
टेकोफेरोल |
जनशक्ति का कम होना |
पत्ते वाली सब्जियां, दूध |
K |
फिलोक्विनॉन |
रक्त का थक्का नहीं जमना |
हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, मांस |