भारत में ट्रेड यूनियन कांग्रेस (अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस) की स्थापना एन.एम. जोशी (M.N. Joshi) द्वारा 31 अक्टूबर, 1920 को बंबई (Mumbai) में की गई।
- इसकी स्थापना का कारण वर्ष 1919 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना था। इसलिए भारतीय श्रमिक संगठनों ने आपस में संगठित होने का फैसला किया।
- इसके प्रथम अध्यक्ष लाला लाजपत राय थे तथा उपाध्यक्ष जोसेफ बैपटिस्टा एवं महामंत्री दीवान चमनलाल बजाज थे।
- इस संगठन का प्रथम विभाजन वर्ष 1929 में नागपुर अधिवेशन में हुआ। विभाजन के फलस्वरूप ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन फेडरेशन की स्थापना हुई। इस समय जवाहरलाल नेहरू इसके अध्यक्ष थे।