अनुवांशिक गुण (Genetic Trait) : पूर्वजों के द्वारा अपनी पीढ़ी में युग्म जीवों के माध्यम से संचारित गुण ही अनुवांशिक गुण कहलाता है। चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन (Charles Robert Darwin, 1809-1882) नामक प्रसिद्ध अंग्रेज वैज्ञानिक ने जैव विकास की व्याख्या अपनी पुस्तक The Origin of Species में व्यक्त की।
जैव विकास का उनका सिद्धांत प्राकृतिक चुनाव द्वारा प्राणियों विकास (Origin Of Species by Natural Selection) चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन या डार्विनवाद (Darwinism) कहलाता है।
उनका यह सिद्धांत उनके प्रसिद्ध समुद्री यात्रा के दौरान किए गए रोचक अवलोकनों पर आधारित है। उन्होंने यह समुद्री यात्रा 1831 से 1836 तक दक्षिण अमेरिका जानेवाले एक ब्रिटिश जहाज एच. एम. एस. बीगल (HMS Beagle) से किया था।
डार्विन के मतानुसार, जीवों में प्रजनन के द्वारा अधिक-से-अधिक संतान उत्पन्न करने की क्षमता होती है।