रानी लक्ष्मीबाई (Rani Lakshmi Bai) का जन्म 1828 ई० में वाराणसी में हुआ था। इनका विवाह मराठा राज्य झांसी गंगाधर राव के साथ हुआ था।
अंग्रेजों द्वारा झांसी को अंग्रेजी साम्राज्य में मिलाने के विरुद्ध इन्होंने 1857 के विद्रोह में हिस्सा ली। इनका नाम भारतीय वीरांगणाओं में गिना जाता है।
अंग्रेज सेनापति ह्यूरोज से लड़ते हुए इन्होंने वीरगति प्राप्त की। भारतीय इतिहास में इनका नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है।