गणित और भौतिकी में क्या संबंध है? Ganit aur Bhautiki Mein Kya Sambandh Hai?
71 views
1 Vote
1 Vote

गणित और भौतिकी में क्या संबंध है? Ganit aur Bhautiki Mein Kya Sambandh Hai?

User Avatar
by

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

गणित और भौतिकी (Mathematics and Physics) में सम्बंध—

भौतिकी का गणित से गहरा सम्बन्ध है। बिना गणित के भौतिकी का अध्ययन असम्भव है। भौतिकी एक यथार्थ विज्ञान है जो प्रयोगों और मापन पर आधारित है। भौतिकी के नियमों को सूत्रबद्ध करना गणित की सहायता से ही सम्भव है । त्रिकोणमिति बीजगणित, अवकूलन तथा समाकलन, सांख्यिकी आदि का उपयोग करके भौतिकी के मूल समीकरणों से बहुत-सी बातें ज्ञात की जा सकती हैं। वास्तव में, सैद्धान्तिक भौतिकी (जैसे- क्वांटम भौतिकी) के विकास में गणित एक शक्तिशाली साधन साबित हुआ है।

गणित स्वयं में भौतिकी नहीं है, बल्कि प्रकृति के नियमों को समझने में, उनकी व्याख्या करने में तथा उनके द्वारा भविष्य में होने वाली घटनाओं की पूर्व सूचना प्राप्त करने में गणित का महत्त्वपूर्ण योगदान है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि, 'गणित भौतिकी की भाषा है'। गणित की सहायता से ही आने वाले सूर्य ग्रहण तथा चन्द्र ग्रहण के समय और स्थान की भविष्यवाणी की जाती है। टेलीविजन, कम्प्यूटर, उपग्रह आदि भौतिकी एवं गणित की संयुक्त देन हैं।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

1 Answer
0 Votes
0 Votes
88 Views
1 Answer
9 Votes
9 Votes
110 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
50 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES