रसायन विज्ञान और भौतिकी क्या संबंध है? Rasayan Vigyan Aur Bhoot Ki Mein Kya Sambandh Hai?
104 views
0 Votes
0 Votes

रसायन विज्ञान और भौतिकी क्या संबंध है? Rasayan Vigyan Aur Bhoot Ki Mein Kya Sambandh Hai?

User Avatar
by

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

रसायन विज्ञान और भौतिकी (Chemistry and Physics)

रसायन विज्ञान के विकास में भौतिकी का महत्त्वपूर्ण योगदान है। इसके अध्ययन में भौतिकी के नियमों एवं तकनीकों का उपयोग व्यापक रूप से होता है। उदाहरणार्थ—

(i) इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की खोज भौतिकी की अत्यन्त महत्त्वपूर्ण देन है। इनके आधार पर परमाणु की संरचना सम्बन्धी परिकल्पनाएँ भी भौतिकी की देन हैं। परमाणु संरचना के इसी ज्ञान के आधार पर आवर्त सारिणी में तत्वों की पुनर्व्यवस्था की गई है। संयोजकता की प्रकृति एवं रासायनिक बन्ध को भी परमाणु संरचना के द्वारा सही ढंग से समझा जा सका है।

(ii) स्पैक्ट्रोस्कोपी तथा रेडियो- एक्टिवता भौतिकी की देन है। इनके द्वारा किसी वस्तु में पदार्थ की अत्यन्त सूक्ष्म मात्रा का भी पता लगाया जा सकता है।

(iii) चुम्बकीय अनुवाद तथा X - किरणों के विवर्तन की घटना भौतिकी के अन्तर्गत आते हैं। इनके उपयोग से बहुत से पदार्थों की जटिल रासायनिक संरचनाओं को सरलता से समझा जा सकता है।

(iv) कार्बनिक यौगिकों की आन्तरिक संरचना समझने में भौतिकी के सिद्धान्तों एवं तकनीकों का व्यापक उपयोग होता है। भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में गहरा सम्बन्ध है। इस सम्बन्ध की पुष्टि भौतिक विज्ञान में रासायनिक भौतिकी (chemical physics) तथा रसायन विज्ञान में भौतिक रसायन (physical chemistry ) जैसी शाखाओं के विकास से होती है।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

1 Answer
0 Votes
0 Votes
88 Views
1 Answer
9 Votes
9 Votes
110 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
50 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES