रविन्द्र संगीत क्या है? Rabindra Sangeet Kya Hai?
501 views
2 Votes
2 Votes
रविन्द्र संगीत क्या है? Rabindra Sangeet Kya Hai?
User Avatar
by

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

यह गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित एक संगीत विधा है। इसने सामान्य रूप से भारत और विशेष रूप से बंगाल की संगीत अवधारणा में एक नया आयाम जोड़ा।

इसमें स्रोत के रूप में भारतीय शास्त्रीय संगीत और पारंपरिक लोक संगीत का उपयोग किया जाता है। टैगोर ने लगभग 2230 गीत लिखे थे।

इन गीतों को बांग्लादेश और भारत दोनों देशों के बंगाल की सांस्कृतिक निधि माना गया है। इन गीतों के विषय विविध हैं और बंगाल की पारंपरिक विरासत की झलक प्रस्तुत करते हैं।

रवीन्द्र संगीत संगीत की एक विशिष्ट पद्धति के रूप में विकसित हुई है। इस शैली के कलाकार पारंपरिक पद्धति की कठोरता से सुरक्षा करने वाले माने जाते हैं।

गीतों के अंतर्निहित सौंदर्य और गहराई ने सत्यजीत रे, टैगोर के ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, नितिन बोस, तपन सिन्हा और कुमारशाहनी सहित अनेक फ़िल्म निर्माताओं को प्रेरित किया।

उनके 2000 अतुल्य गीतों का संग्रह   गीतबितान (गीतों का बगीचा) के रूप में जाना जाता है। इस पुस्तक के चार प्रमुख हिस्से हैं- पूजा, प्रेम, प्रकृति और बिचित्रा।

इस शैली के चर्चित गायकों में कनिका बंद्योपाध्याय, देवव्रत विश्वास, सुमन चटर्जी, स्वागतालक्ष्मी दासगुप्ता, बनानी घोष, शांतिदेव घोष, सुचित्रा मित्रा, हेमंत कुमार मुखोपाध्याय, पंकज मलिक (रवीन्द्र संगीत का प्रथम पुरुष) आदि हैं।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

1 Answer
3 Votes
3 Votes
151 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
37 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
79 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
242 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
81 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
34 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
65 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
271 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
161 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
388 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
86 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
87 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES