जैज संगीत क्या है? Jaij Sangeet Kya Hai?
35 views
3 Votes
3 Votes
जैज संगीत क्या है? Jaij Sangeet Kya Hai?
User Avatar
by

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

भारत में जैज़ संगीत की उत्पत्ति का प्रथम चिह्न 1920 के दशक में मुंबई में दिखाई देता हैं। जब अफ्रीकन-अमेरिकन जैज़ कलाकारों ने कुछ होटलों में रईस लोगों के सामने अपना प्रदर्शन किया।

आगे चलकर गोवा के कलाकारों ने उन लोगों से प्रेरणा ली और गोवा में जैज़ म्यूजिक का विकास हुआ।

धीरे-धीरे यह संगीत हिंदी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री में जगह बनाने लगा।

आधुनिक संगीतकारों के अनुसार, 1930 और 1950 के बीच का दौर भारत में जैज़ संगीत का स्वर्णिम दौर था।

उस समय अमेरिका से (नस्लवादी भेदभाव के चलते) अनेक काले अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों का भारत आना हुआ।

इन्होंने भारत में जैज़ संगीत की प्रगति में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। जैज़ संगीत पाँच सितारा होटलों (ताज होटल, मुंबई) में ज़्यादा प्रसिद्ध था और यहीं पर भारतीय संगीत के साथ जैज़ म्यूजिक का प्रयोग होता था।

जैज़ और भारतीय शास्त्रीय संगीत में अनेक समानताएँ भी हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है कि दोनों संगीत में अप्रस्तुत तत्त्व या आशु रचना समान रूप से पाई जाती है।

इसलिये कलाकारों ने महसूस किया कि दोनों के सम्मिलन से बेहतर धुन बनाई जा सकती है। इसे इंडो जैज़ कहा गया।

पंडित रवि शंकर और जॉन कॉलट्रेने जैज़ भारतीय संगीत का फ्यूज़न करने वाले प्रारंभिक कलाकारों में से हैं।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

1 Answer
3 Votes
3 Votes
148 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
78 Views
1 Answer
2 Votes
2 Votes
496 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
241 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
80 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
33 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
63 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
267 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
158 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
383 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
85 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
86 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES