सामाजिक विभेद की राजनीति के परिणाम तय करनेवाले किन्हीं तीन कारकों का उल्लेख संक्षेप में करें। Samajik Vivek Ki Rajnitik Ke Parinam Tay Karne Wale Kinhi Teen Karkon Ka Ullekh Sankshep Mein Karen.
245 views
8 Votes
8 Votes
सामाजिक विभेद की राजनीति के परिणाम तय करनेवाले किन्हीं तीन कारकों का उल्लेख संक्षेप में करें। Samajik Vivek Ki Rajnitik Ke Parinam Tay Karne Wale Kinhi Teen Karkon Ka Ullekh Sankshep Mein Karen.

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

सामाजिक विभेद की राजनीति के परिणाम निम्नांकित तीन कारकों पर निर्भर करते हैं, जो इस प्रकार है —

1. स्वयं की पहचान की चेतना— यदि लोग अपनी पहचान बनाए रखने के लिए अत्यधिक सचेष्ट हैं और इस क्रम में यदि उन्हें दूसरे की परवाह नहीं है, तो ऐसी स्थिति में सामाजिक विभेद की राजनीति का परिणाम सुखद हो ही नहीं सकता। अतः, यदि अपनी पहचान की चेतना के साथ दूसरे की पहचान की भी इज्जत की जाए, तो सामाजिक विभेद के परिणाम सुखद हो सकते हैं।

2. विभिन्न समुदायों की माँगों को राजनीतिक दलों द्वारा उपस्थित करने का तरीका— समुदायविशेष की कुछ माँगें राष्ट्रहित में नहीं होती और यदि उनकी माँगों को माने जाने के लिए शासन पर दबाव पड़ता है तो ऐसी स्थिति में विभेद की राजनीति का परिणाम कभी सुखद नहीं हो सकता, जैसे श्रीलंका सिर्फ सिंहलियों के लिए की मान्यता का दुष्परिणाम किसी से छिपा नहीं है।

3. माँगों के प्रति सरकार की सोच— सामाजिक विभेद की राजनीति के परिणाम सरकार के विभिन्न समुदायों की माँगों के प्रति सोच पर भी निर्भर करते हैं। विभेद की राजनीति के अच्छे परिणाम के लिए यह आवश्यक है कि सरकार विभिन्न समुदायों की उचित माँगों का खयाल रखे। साथ-ही-साथ वैसी माँगें जिनसे दूसरे समुदायों के हितों पर चोट न पहुँचे, सरकार द्वारा मान लेने का परिणाम सदैव अच्छा ही होता है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES