अप्रैल, 1936 में लखनऊ में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर अखिल भारतीय किसान सभा कर दिया गया।
- बिहार प्रांतीय किसान सभा के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती इसके अध्यक्ष और आंध्र में किसान आंदोलन के अगुवा तथा कृषि क्षेत्र की समस्याओं के विद्वान एन.जी. रंगा इसके महासचिव चुने गए।
- फैजपुर में कांग्रेस सत्र के साथ अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का भी दूसरा सत्र चला जिसकी अध्यक्षता एन.जी. रंगा ने की।