1973 में बंबई (मुंबई) द्वीप के निकट अरब सागर में सागर तल का वेधन कर तेल निकाला गया।
यह तेल क्षेत्र मुम्बई हाई के नाम से प्रसिद्ध है जो समुद्र तट से 115 किमी० की दूरी पर है।
यहाँ 'सागर सम्राट' नामक जल मंच बनाया गया है, जिससे तेल की खुदाई में सुविधा मिलती है। यह महाराष्ट्र का एक मात्र तेल उत्पादक केन्द्र है। इसने 1974 से तेल उत्पादन शुरू किया। आज भारत के सर्वाधिक तेल उत्पादन क्षेत्र यहीं है।