सनयात सेन का संक्षिप्त परिचय दें। Sanyat Sen Ka Sankshipt Parichay Den.
38 views
5 Votes
5 Votes
सनयात सेन का संक्षिप्त परिचय दें। Sanyat Sen Ka Sankshipt Parichay Den.

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

सन् 1916 ई० में जनतंत्र के युआन यौन-शी-काई की मृत्यु के बाद डॉ० सनयात सेन चीन में आये। उनके जीवन के शेष नौ वर्ष देश की सेवा और कुओमिगतांग के पुनर्संगठन के महत्वपूर्ण कार्यों में व्यतीत हुए। 

इस समय डॉ० सेन के विचारों पर रूसी सलाहकारों का प्रत्यक्ष प्रभाव रहा। प्रसिद्ध रूसी सलाहकार बोरोडीन की सलाह से उन्होंने कुओमिगताँग को साम्यवादी ढंग पर फिर से संगठित किया और इसे देश की सर्वश्रेठ राष्ट्रीय संस्था बनाया। 

प्रसिद्ध रूसी जनरल ब्लूचर (General Blucher) से उन्हें चीनी सेनाओं को नवीन ढंग पर शिक्षित करने का सराहनीय सहयोग मिला। चीन के राष्ट्रीय उत्थान का आज्ञा केन्द्र रूस बन गया। दिसम्बर 1913 ई० में उन्होंने प्रत्यक्ष घोषणा की अपने राष्ट्रीय उत्थान के लिये अब हम पाश्चात्य देशों की ओर नहीं देखते हैं। अब हमारी शाखाओं का केन्द्र रूस है । 

जनवरी सन् 1924 ई० में बोरोडीन की सलाह से डॉ० सनयात सेन ने देश की प्रथम राष्ट्रीय काँग्रेस कैन्टन में बुलाई। इसमें कुओमिंगताँग का नया विधान स्वीकार किया गया। 

कम्युनिस्टों को कुओमिगताँग में सम्मिलित होने के लिये निमंत्रित किया गया। राष्ट्रीय कांग्रेस के इसी अधिवेशन में कुओमिगताँग का घोषणा पत्र जारी किया गया जो शार्मन (Sharman) की सम्मति के अनुसार चीन की राष्ट्रीयता के कार्यक्रम के रूसी विचारधारा का स्पष्ट प्रभाव प्रदर्शित करता था।

इसी वर्ष डॉ० सेन के प्रयत्न से कैन्टन में प्रसिद्ध वाम्पिया सैनिक शिक्षणालय (Wampoa Military Academy) की स्थापना हुई। 

सन् 1924 ई० के अंतिम दिनों में उन्हें सम्पूर्ण चीन के लिये एक राष्ट्रीय सरकार की स्थापना के महत्वपूर्ण प्रश्न पर विचार करने के वास्ते पेकिंग में सम्मेलन बुलाना पड़ा। 

उस समय उनका स्वास्थ्य जवाब दे चुका था। फिर भी पेकिंग सरकार के नेताओं से इन्होंने विचार विनिमय किया पर कोई समझौता सम्पन्न न हो सका। 12 दिसम्बर सन् 1925 ई० को चीन राष्ट्र का कर्णधार विलीन हो गया। क्रांति नौका को मझदार में छोड़ सदैव के लिये विलीन हो गए।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES