प्रथम पंचवर्षीय योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्न थे-
(1)कृषि पर सबसे अधिक जोर दिया गया। बांध और सिंचाई के क्षेत्र में निवेश किया गया। भूमि सुधार पर भी जोर दिया गया।
(2) उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा आर्थिक विषमता को यथासंभव कम करना।
(3)खाद्यान्न संकट का समाधान करना। तथा कच्चे माल की उत्पादन स्थिति को सुधारना।
(4) द्वितीय विश्व युद्ध तथा देश के विभाजन के फल स्वरुप क्षतिग्रस्त हुई अर्थव्यवस्था का पुनरुत्थान करना।