कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) से आमतौर पर सिर दर्द और उल्टी आती है परन्तु लगातार CO के संपर्क में रहने पर मृत्यु भी हो जाती है।
कार्बन मोनोऑक्साइड एक रंगहीन गैस है। यह गैस हवा से थोड़ी हल्की होती हैं। कार्बन मोनोऑक्साइड एक जहरीली गैस है। यह केरोसिन, तेल, कोयला या लकड़ी के जलने से उत्पन्न होती हैं।
ऊँची सांद्रता में यह मनुष्यों और जानवरों के लिए विषाक्त होती हैं। इसकी अधिक मात्रा शरीर के अंदर जाने पर दम घुटता है। बाद में बेहोशी आती है और मृत्यु तक हो सकती है।