किसी भी ग्रह को सूर्य से जोड़ने वाली रेखा द्वारा सामान समय अंतराल में तय किया गया क्षेत्रफल समान होता है। यह किस नियम पर लागू होता है?
27 views
4 Votes
4 Votes

किसी भी ग्रह को सूर्य से जोड़ने वाली रेखा द्वारा सामान समय अंतराल में तय किया गया क्षेत्रफल समान होता है। यह किस नियम पर लागू होता है? Kisi Bhi Grah Ko Surya Se Jodne Wali Rekha Dwara Saman Samay Antralon Mein Tay Kiya Gaya Kshetrafal Saman Hota Hai. Yah Kis Niyam Per Lagu Hota Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

किसी भी ग्रह को सूर्य से जोड़ने वाली रेखा द्वारा समान समयांतरालों में तय किया गया क्षेत्रफल समान होता है। यह कथन क्षेत्रफल का नियम (Law of Area) पर लागू होता है।

ग्रहों का गति सम्बन्धी केप्लर ने तीन नियम दिए थे—

  1. प्रथम नियम (कक्षा का नियम) : सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्ताकार कक्षाओं में परिक्रमण करता है तथा सूर्य कक्षाओं के एक फोकस पर होता है।
  2. दूसरा नियम (क्षेत्रफल का नियम) : किसी भी ग्रह को सूर्य से मिलाने वाली रेखा समान समयान्तरालों में समान क्षेत्रफल तय करती है, अर्थात् ग्रह का क्षेत्रीय चाल नियत रहती है।क्षेत्रीय वेग = dA / dt = 1/2 rv
  3. तृतीय नियम (परिक्रमण काल का नियम) : किसी भी ग्रह का सूर्य के परितः परिक्रमण काल का वर्ग उसकी दीर्घवृताकार कक्षा के अर्द्ध-दीर्घ अक्ष के तृतीय घात का समानुपाती होता है। T∝ a या [ (r+ r​​​​​​)/2 ]3

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES