नगरीय संकुल (समूह) सतत नगरीय फैलाव होता है। यह बहुसंख्यक महानगर (Metropolitan city) या वृहत् नगर (mega city) के रूप में विकसित होता है।
जिनकी जनसंख्या क्रमश: 10 लाख से 50 लाख और 50 लाख से अधिक होती है।
किसी नगरीय संकुल (Urban agglomeration) की पहचान निम्नलिखित में से किसी एक के रूप में हो सकती हैं:
- एक नगर तथा उसका संलग्न नगरीय बहिर्वद्ध (outgrowth)
- बहिर्वद्ध के सहित या रहित दो अथवा अधिक संस्पर्शी नगर (satellite towns) और
- एक या अधिक संलग्न नगरों के बहिर्वद्ध से युक्त एक संस्पर्शी प्रसार नगर का निर्माण।