उत्तर— पाकिस्तान की राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है सेना द्वारा वहाँ की राजनीति पर मजबूत पकड़। 1947 में अस्तित्व में आने के बाद पाकिस्तान पर अधिकांश समय तक सैन्य तानाशाहों का शासन रहा है। सेना की नीतियों से भिन्न शासन संचालन की नागरिक सरकारों की कोशिशों को सैै्य तख्तापलट के द्वारा नाकाम किया जाता रहा है।
निकट अतीत में वर्ष 1999 में जनरल परवेश मुशरफफ ने नवाज शरीफ की चुनी हुई सरकार को सैन्य तख्ता पलट द्वारा समाप्त कर दिया।
विदेशी सम्बन्धों और विशेष रूप से भारत के साथ सम्बन्धों के निर्धारण में सेना महत्वपूर्ण कारक है। सेना की राजनीति में दखलन्दाजी के कारण पाकिस्तान में लोकतन्त्र को बहुत हानि उठानी पड़ी है।