प्रक्षेप्य गति क्या है? prakash Gati kya?
27 views
0 Votes
0 Votes

प्रक्षेप्य गति क्या है? prakash Gati kya?

1 Answer

0 Votes
0 Votes

जब कोई पिण्ड ऐसे नियत त्वरण के अन्तर्गत गति करता है जिसकी दिशा पिण्ड के वेग की दिशा से भिन्न होती है, तो पिण्ड के वेग का परिमाण एवं दिशा दोनों समय के साथ बदलते रहते हैं।

 इसके कारण पिण्ड एक समतल में वक्र पथ पर गति करता है। इस गति को प्रक्षेप्य गति कहते हैं। 

प्रक्षेप्य गति एक द्विविमीय (two dimensional) गति है, अर्थात् एक समतल में गति (motion in a plane) है। 

इसका एक उदाहरण अचर गुरुत्वीय त्वरण के अन्तर्गत पिण्डों की गति है, जबकि पिण्ड के वेग की दिशा गुरुत्वीय त्वरण की दिशा अर्थात् ऊर्ध्व दिशा से भिन्न हो । प्रक्षेप्य के पथ को प्रक्षेप्यपथ (trajectory) कहते हैं।

 यह सदैव परवलयाकार होता है। तोप से छूटा गोला, धनुष से छूटा बाण, गतिमान ट्रेन की खिड़की से गिराई गयी एक वस्तु, हवाई जहाज से गिराया गया बम, छत पर खड़े होकर क्षैतिज दिशा में फेंकी गयी गेंद आदि सभी का मार्ग परवलयाकार होता है और से सभी प्रक्षेप्य गति के उदाहरण हैं।

अब हम अचर गुरुत्वीय त्वरण '8' के अन्तर्गत प्रक्षेप्य गति पर विचार करते हैं। इस प्रक्षेप्य गति को सदैव दो सरल गतियों में वियोजित किया जा सकता है। 

(i) क्षैतिज गति, 

(ii) ऊर्ध्व गति । ये दोनों गतियाँ एक-दूसरे से पूर्ण स्वतन्त्र होती हैं। क्षैतिज गति में त्वरण शून्य होता है, अतः प्रक्षेप्य नियत क्षैतिज वेग से गति करता है।

 कर्ध्व गति अचर गुरुत्वीय त्वरण ' 8' के अन्तर्गत होती है। गुरुत्वीय त्वरण की दिशा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर होती है, अत: ऊपर जाते पिण्ड का ऊर्ध्व वेग घटता जाता है तथा नीचे आते पिण्ड का ऊर्ध्व वेग बढ़ता जाता है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
7 Votes
7 Votes
118 Views
1 Answer
8 Votes
8 Votes
43 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES