विधान परिषद की संरचना पर नोट लिखें। Vidhan Parishad Ki Sanrachna Par Note Likhen
56 views
6 Votes
6 Votes

विधान परिषद की संरचना पर नोट लिखें। Vidhan Parishad Ki Sanrachna Par Note Likhen. Or, Write a Note on Legislative Council in Hindi.

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

विधान परिषद की संरचना। Structure of the Legislative Council

विधान परिषद् राज्य विधानमण्डल का द्वितीय उच्च सदन होती है। संविधान (Constitution) के अनुच्छेद 171 के अनुसार इसकी अधिकतम सदस्य संख्या, विधानसभा के कुल सदस्य की संख्या का 1/3 और न्यूनतम सदस्य संख्या 40 हो सकती है।

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के विधान परिषद् की सदस्य संख्या अपवाद स्वरूप 36 हैं।

वर्तमान समय में बिहार में विधान परिषद् की सदस्य संख्या 75 है।

निर्वाचन (Election) —

विधान परिषद् के सदस्यों का निर्वाचन और मनोनयन निम्नांकित प्रक्रिया द्वारा होता है :

  • 1/3 सदस्य राज्य के स्थानीय निकायों द्वारा निर्वाचित होते हैं।
  • 1/3 सदस्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा निर्वाचित होते हैं। 
  • 1/12 सदस्य राज्य के स्नातकों द्वारा निर्वाचित होते हैं।
  • 1/12 सदस्य राज्य के शिक्षकों द्वारा निर्वाचित किये जाते हैं।
  • 1/6 सदस्य राज्यपाल द्वारा मनोनीत किये जाते हैं जो प्राय: साहित्य, कला, विज्ञान और समाज-सेवा के क्षेत्र में विशेष योग्यता तथा अनुभव रखते हैं।

योग्यतायें (Qualification) —

विधान परिषद् का सदस्य वही व्यक्ति हो सकता है, जो निम्नांकित योग्यतायें धारण करता हो :

  1. वह भारत का नागरिक हो।
  2. उसकी आयु कम से कम 30 वर्ष की हो।
  3. वह भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर नहीं हो और
  4. संसद द्वारा निर्धारित अन्य योग्यताएँ धारण करता हो।

कार्यकाल (Tenure) —

विधान परिषद् एक स्थायी सदन है, जो कभी भंग नहीं होती है। उसके 1/3 सदस्य प्रति दो वर्ष पर सेवा निवृत्त हो जाते हैं, और उनकी जगह पर नये सदस्यों को निर्वाचन होता है।

विधान परिषद् का सदस्य 6 वर्षों तक अपने पद पर बना रह सकता है। पदाधिकारी, सभापति तथा उप सभापति विधान परिषद् के पदाधिकारी होते हैं, जिनका चुनाव विधान परिषद् के सदस्य अपने में से करती है।

सभापति सदन की बैठकों की अध्यक्षता करता है, और उसकी कार्यवाही का संचालन करता है। उसकी अनुपस्थिति में उप सभापति उसके कार्यों का निष्पादन करता है।

वर्तमान में बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह है, तथा उपसभापति सलीम परवेज हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES