विधानसभा की संरचना पर नोट लिखें। Vidhansabha Ki Sanrachna Par Note Likhen
62 views
7 Votes
7 Votes
विधानसभा की संरचना पर नोट लिखें। Vidhansabha Ki Sanrachna Par Note Likhen. Or, Write a Note on the Legislative Assembly in Hindi.

1 Answer

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

विधानसभा (Legislative Assembly) - भारत के संविधान के अनुच्छेद-170 के प्रावधान के अनुसार विधानसभा की सदस्य संख्या अधिकतम 500 और न्यूनतम 60 हो सकती है।

बिहार विधानसभा की सदस्य संख्या 243 है। गोवा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधान सभाओं की सदस्य संख्या संविधान में निर्धारित न्यूनतम सदस्य संख्या से भी कम है।

वर्तमान समय में गोवा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा की सदस्य संख्या 40 और सिक्किम विधानसभा की सदस्य संख्या 32 है।

निर्वाचन - विधानसभा के सदस्य का निर्वाचन प्रत्यक्ष रूप से राज्य की जनता द्वारा वयस्क मताधिकार के आधार पर गुप्त मतदान के अनुसार किया जाता है।

योग्यतायें - विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए इच्छुक व्यक्ति में निम्नांकित योग्यतायें होनी चाहिए :

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • उसकी आयु कम-से-कम 25 वर्ष की होनी चाहिए।
  • वह भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी लाभ के पद पर नहीं हो।
  • वह संसद द्वारा निर्धारित अन्य योग्यतायें पूरी करता हो।

कार्यकाल - विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है, परन्तु इससे पूर्व मंत्रिपरिषद् की सलाह पर राज्यपाल इसे भंग कर सकता है। राष्ट्रीय आपात या संवैधानिक संकेत की स्थिति में विधानसभा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

पदाधिकारी - अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष विधानसभा के पदाधिकारी होते हैं, जिनका निर्वाचन विधानसभा अपने सदस्यों के बीच से करती है।

अध्यक्ष सदन की बैठकों की अध्यक्षता करता और उसकी कार्यवाही का संचालन करता है।

इसकी अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष इन दायित्वों का निर्वाह करता है। वर्तमान में बिहार विधान सभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी है, तथा उपाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES