संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य (Aims of UNO) : संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर की प्रस्तावना में उसके उद्देश्यों की स्पष्ट व्याख्या कर दी गयी है। उसके अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organization) के प्रमुख उद्देश्य निम्नांकित हैं —
- अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति (International Peace) और सुरक्षा की व्यवस्था करना।
- राष्ट्रों के बीच पारस्परिक मैत्री का भाव विकसित करना।
- विश्व की विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और अन्य मानवीय समस्याओं का समाधान करना।
- उपर्युक्त उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु एक केन्द्रीय संस्था (Central System) की स्थापना करना।