संयुक्त राष्ट्रसंघ के गैर-राजनीतिक कार्य के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं का अध्ययन कर सहायता पहुँचाना है। इसके मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं
(i) विभिन्न रोगों के निवारण, शिशु आहार- दुग्ध संरक्षण और वितरण, प्रसूति गृह एवं शिशु कल्याण केन्द्रों की स्थापना ।
(ii) महामारियों और बीमारियों के उन्मूलन का प्रयास करना, स्त्रियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य को उन्नत बनाना।
(iii) विश्व में खाद्य एवं कृषि की स्थिति को उन्नत बनाना।
(iv) श्रमिकों की दशा सुधारना, उनका जीवन स्तर उन्नत करना, श्रमिक, मालिक एवं सरकार के मध्य सहयोग स्थापित करना, श्रम सम्बन्धी मसौदे तैयार करना, श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रयास करना।