संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धांत ( Principle of United Nations Organization) : UNO की स्थापना जिन सिद्धांतों के आधार पर की गयी है, उनमें कुछ प्रमुख निम्नवत है —
- यह अपने सदस्यों की सर्वव्यापी समानता के सिद्धांत पर आधारित संस्था है, लेकिन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को अपेक्षाकृत अधिक अधिकार प्राप्त हैं।
- उसके सदस्यों का यह परम कर्तव्य है, कि वे इसके संविधान की व्यवस्थाओं का पालन करें।
- इसके सभी सदस्यों को आपसी विवादों का समाधान शान्तिपूर्ण तरीकों से करना चाहिए।
- कोई भी सदस्य राष्ट्र, किसी राष्ट्र को प्रादेशिक अखण्डता तथा राजनीतिक स्वतन्त्रता के विरुद्ध शक्ति का प्रयोग नहीं करें।
- कोई भी सदस्य राष्ट्र उस राष्ट्र की मदद नहीं करेंगे जो संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर का उल्लंघन करता है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ गैर सदस्य राष्ट्रों को भी इस बात के लिए प्रेरित करेगा कि वे शांति और सुरक्षा भंग करने के लिए कोई कदम नहीं उठायें।
- संयुक्त राष्ट्र संध किसी राष्ट्र के आन्तरिक मामलों से हस्तक्षेप नहीं करेगा।