गुप्त शासकों का प्रशासन कैसा था? Gupt Shasakon Ka Prashasan Kaisa Tha?
53 views
5 Votes
5 Votes

गुप्त शासकों का प्रशासन कैसा था? Gupt Shasakon Ka Prashasan Kaisa Tha?

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

गुप्त शासकों ने एक प्रभावशाली शासन तंत्र की स्थापना की उन्होंने आर्थिक संपन्नता एवं सैनिक ताकत के बल पर समूचे उत्तर भारत पर राजनैतिक नियंत्रण स्थापित किया। 

शासन का प्रधान राजा था, जो प्रजा को सुरक्षा और न्याय प्रदान करने के साथ धर्म को भी संरक्षण देता था। उसकी सहायता के लिए मंत्री और अमात्य (अधिकारी) होते थे। राज्य की आमदनी का मुख्य स्रोत लगान था। राज्य की समस्त भूमि राजा की सम्पत्ती मानी जाती थी। अतः उपज का एक तिहाई (1/3) भाग पर उसका अधिकार था, और यही लगान की राशि थी। राजा द्वारा अधिकारियों को भूमि प्रदान की जाती थी। 

इसके अलावा समुद्रगुप्त ने कई पराजित राजाओं को उनके क्षेत्र लौटा कर उन्हें कर देने पर बाध्य किया था। कर देने वाले यह शासक और भूस्वामी अधिकारी सामंत कहलाते थे। मौर्य शासकों के केन्द्रीयकृत प्रशासन के विपरीत गुप्तों का शासन सामंती और विकेन्द्रीकृत स्वरूप रखता था। आगे चलकर यह साम्राज्य के पतन का कारण भी बना।

साम्राज्य की सबसे बड़ी इकाई को देश कहा जाता था। दूसरी प्रादेशिक इकाई को भुक्ति कहा जाता था। उस समय मगध का उल्लेख भुक्ति के रूप में मिलता है। भुक्ति के पदाधिकारी उपरिक कहलाते थे। इसके नीचे की इकाई विषय संभवतः जिले के रूप में थी जिसके पदाधिकारी को विषयपति कहा जाता था। सबसे छोटी इकाई ग्राम होती थी।

प्रदेश का गर्वनर  - कुमारामात्य महासंधिविग्रहिक - युद्ध एवं शांति का मंत्री महादंडनायक  -  मुख्य न्यायाधीश

स्थानीय प्रशासन में नगर श्रेष्ठी (शहर का बैंकर या शहर का व्यापारी) सार्थवाह यानी व्यापारियों के काफिले का नेता प्रथम कुलिक अर्थात मुख्य शिल्पकार प्रथम कायस्थ यानि लिपिकों के प्रधान जैसे लोग महत्वपूर्ण भूमिका में होते थे। ग्राम का प्रधान ग्रामिक कहलाता था जिसका चुनाव ग्राम समिति के लोग करते थे । नगरपति शहर के प्रशासन का प्रधान होता था।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES