रोम साम्राज्य में सीनेट वह निकाय था जिसने उन दिनों में जब रोम एक 'रिपब्लिक अर्थात् गणतंत्र था, सत्ता पर अपना नियंत्रण (Control) रखा था।
रोम साम्राज्य में सीनेट नामक संस्था का अस्तित्व कई शताब्दियों तक रहा था। सीनेट एक ऐसी संस्था थी जिसमें कुलोन एवं अभिजात वर्गों अर्थात् मुख्यतः रोम के धनी परिवारों का प्रतिनिधित्व था लेकिन कुछ समय पश्चात् उसमें इतालवी मूल के जमींदारों को भी शामिल कर लिया गया था।