स्थाई बंदोबस्त व्यवस्था क्या था? Sthai Bandobast Vyavastha Kya Tha?
472 views
2 Votes
2 Votes
स्थाई बंदोबस्त व्यवस्था क्या था? Sthai Bandobast Vyavastha Kya Tha?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

स्थाई बंदोबस्त (Sthai bandobast) के परिणाम स्वरूप भूमि संबंधों में अनेक परिवर्तन हुए जिसमें भूमि का अधिकांश भाग कलकत्ता व्यापारिक एवं धनिक वर्ग के हाथों में चला गया। स्थाई बंदोबस्त से सरकार की आय निश्चित हो गई साथ ही नए जमींदारों का सहयोग प्राप्त हुआ।

  • 1793 ई. में कार्नवालिस ने भू-राजस्व की स्थायी बंदोबस्त प्रणाली का प्रारंभ किया। इसे इस्तमरारी, जागीरदारी, मालगुजारी एवं बीसवेदारी आदि भिन्न-भिन्न नामों से भी जाना जाता है। 
  • यह व्यवस्था बंगाल, बिहार, उड़ीसा तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं उत्तरी कर्नाटक में लागू थी। 
  • इसके अंतर्गत समूचे ब्रिटिश भारत के क्षेत्रफल का लगभग 19 प्रतिशत हिस्सा शामिल था। 
  • इस व्यवस्था के अंतर्गत जमींदारों के एक नए वर्ग को भू-स्वामी घोषित कर दिया गया, जिसे भूमि के लगान का 10/11 भाग कंपनी को देना था तथा 1/11 भाग अपनी सेवाओं के लिए अपने पास रखना था।
  • स्थायी बंदोबस्त के अंतर्गत जमींदार छोटे पूंजीपति थे।
Selected by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES