निम्नलिखित में से कौन अकशेरुकी हैं? Nimnalikhit Mein Se Kaun Akasheruki Hai?
27 views
2 Votes
2 Votes

निम्नलिखित में से कौन अकशेरुकी हैं? Nimnalikhit Mein Se Kaun Akasheruki Hai? 

  1. स्तनधारी 
  2. ऑथ्रोपॉडा
  3. सरीसृप
  4. मछली

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

ऑथ्रोपोडा (Arthropoda) अकेशरूकी है। अतः विकल्प (2) सही उत्तर होगा।

ऑथ्रोपोडा जन्तु जगत का सबसे बड़ा संघ है। इनका शरीर द्विपार्श्व सममित, ट्रिप्लोब्लास्टिक तथा खंडित होते हैं।  इनके देह गुहा में रक्त भरा होता है। जैसे- झींगा, तितली, मक्खी, मकड़ी, बिच्छू, केकड़े आदि। 

ऑथ्रोपोडा संघ को 4 वर्गों में विभक्त किया गया है जो निम्न है—

(i) क्रस्टेसिया — इस वर्ग के जन्तु तालाबों, नदियों, झीलो तथा समुद्रों में पाये जाते है।

(ii) मीरियोपोडा — इस वर्ग के जन्तु कूड़ा करकट या नम जमीन के अंदर रहते हैं। जैसे- कनखजूरा, गिजई आदि।

(iii) इंसेक्टा — इस वर्ग के जन्तु भूमि, वायु तथा जल में पाये जाते हैं जैसे- खटमल, जूँ, पिस्सू, चींटी, दीमक आदि।

(iv) अरेकनाइडा — इस वर्ग के जन्तु जमीन के अंदर पत्थरों के नीचे घास-फूस तथा घरों की दीवारों पर पाये जाते हैं। जैसे- बिच्छू, मकड़ी, किलनी (ticks) आदि।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES