चन्द्रयान-2 के संदर्भ में पूरी प्रणाली को कॉन्फिगर करने उसकी समीक्षा, कार्यान्वयन, असेंबलिंग एवं लैंडिंग के लिए दिशा-निर्देशन हेतु एकल-बिन्दु प्राधिकारी और परियोजना निदेशक एम. वनीता (M. Vanita) थी।
चन्द्रयान-2 को 22 जुलाई 2019 को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था। इसे GSLV मार्क III द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।
चन्द्रयान–2 में स्वदेशी ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) का इस्तेमाल किया गया है।
चन्द्रयान के ऑर्बिटर में 8, लैंडर में 3 तथा रोबर में 2 कुल मिलाकर 13 पेलोड लगे हुए थे।
चन्द्रयान-2 के ऑर्बिटर, लैंडर तथा रोबर का द्रव्यमान और ऑनबोर्ड शक्ति निम्न है—
(i) ऑर्बिटर → 2379 Kg → 1000W
(ii) लैंडर (विक्रम) → 1471 Kg → 650W
(iii) रोवर (प्रज्ञान) → 27 Kg → 50W