चतुर्थक क्रियाकलाप (Quaternary economic activities) ज्ञान से संबंधित क्रियाकलापों जैसे शिक्षा, सूचना, शोध और विकास की सेवा का एक विशिष्ट वर्ग है।
चतुर्थक क्रिया कलाप से तात्पर्य उन उच्च बौद्धिक व्यवसायों से है, जिनका दायित्व चिंतन तथा शोध और विकास के लिए नये विचार देना है।
इस वर्ग की विशिष्टता लोगों का उच्च वेतनमान और पदोन्नति के लिए उनका बहुत अधिक गतिशील होना है।
चतुर्थक क्रियाकलापों में से कुछ निम्नलिखित है:
सूचना का संग्रहण, उत्पादन और प्रकीर्णन अथवा सूचना का उत्पादन भी। चतुर्थक क्रिया-कलाप अनुसंधान और विकास पर केंद्रित होते हैं और विशिष्टीकृत ज्ञान, प्रौद्योगिकी कुशलता और प्रशासकीय सामर्थ्य से संबद्ध सेवाओं के उन्नत नमूने के रूप में देखे जाते हैं।
चतुर्थक क्रियाकलाप वास्तव में सेवाओं का विकसित और उन्नत रूप है। चतुर्थक क्रियाकलापों को बाह्य स्रोतन के माध्यम से भी किया जा सकता है।