रबी फसलें वसंत ऋतु की फसल है जिनकी बुआई 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर के बीच होती है तथा ये फसलें मार्च-अप्रैल तक तैयार हो जाती हैं।
इस मौसम में गेहूँ, जौ, चना, अरहर, मटर, मसूर, खेसारी, सरसों आदि फसलें उगाई जाती हैं।
गेहूँ सर्वप्रमुख रबी फसल है। इन फसलों के उत्पादन में सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है।
जबकि खरीफ फसलों का मौसम मानसूनी वर्षा के प्रारंभ (15 जून से 15 अक्टूबर तक) से शुरू होता है जो शीत ऋतु के आरंभ तक (नवम्बर-दिसम्बर) रहता है।
इस मौसम में धान, ज्वार-बाजरा, मक्का, कपास, तिल, मूँगफली, जूट, गन्ना, तम्बाकू, मूँग, उड़द आदि फसलें उगाई जाती हैं।